इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

वायरल वीडियो से घिरे कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के. रामचंद्र राव, सरकार ने दिए जांच के आदेश

19 Jan 2026



बेंगलुरु, 19 जनवरी (हि.स.)। कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के. रामचंद्र राव एक निजी वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में आ गए हैं। इस घटनाक्रम से राज्य का पुलिस महकमा असहज स्थिति में आ गया है और राजनीतिक तथा प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर पुलिस वर्दी में एक वरिष्ठ अधिकारी को कार्यालय परिसर के भीतर एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है। हालांकि, अब तक वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद वीडियो सामने आने के बाद राज्य में हलचल बढ़ गई है।


सोना तस्करी प्रकरण से जुड़ने पर बढ़ा मामला


यह प्रकरण हाल ही में सामने आए अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले की पृष्ठभूमि में और अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। रान्या राव के सौतेले पिता के रूप में डीजीपी के. रामचंद्र राव का नाम सामने आने के बाद यह आरोप लगे थे कि सोना तस्करी के दौरान बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया गया।


इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कर्नाटक के गृह विभाग ने पहले ही रामचंद्र राव की भूमिका की आंतरिक जांच के आदेश दिए थे। ऐसे समय में वायरल वीडियो सामने आने से मामला और पेचीदा हो गया है।


डीजीपी ने आरोपों को बताया फर्जी साजिश


वायरल वीडियो के संबंध में गृह मंत्री को जानकारी देने उनके आवास पहुंचे डीजीपी के. रामचंद्र राव ने मीडिया से बातचीत में सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का उपयोग कर तैयार या एडिट किया गया फर्जी वीडियो है।उन्होंने दावा किया कि यह उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए रची गई एक संगठित साजिश का हिस्सा है। डीजीपी ने बताया कि वे इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सख्त टिप्पणी


इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार मामले की समग्र और निष्पक्ष जांच कराएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “कोई भी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है। यदि जांच में किसी भी स्तर पर दोष सिद्ध होता है, तो नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”


वरिष्ठ अधिकारी का रहा है लंबा प्रशासनिक अनुभव


उल्लेखनीय है कि के. रामचंद्र राव कर्नाटक कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड में अपर पुलिस महानिदेशक और प्रबंध निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2023 में उन्हें डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया, जिसके बाद उन्हें नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय का डीजीपी नियुक्त किया गया। अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में पुलिस सुविधाओं के दुरुपयोग के आरोपों के चलते उन्हें मार्च 2025 में अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया था। हालांकि, बाद में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उन्हें पुनः सेवा में बहाल कर दिया गया।


फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की निगाहें जांच प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह मामला किसी फर्जी साजिश का हिस्सा है या किसी गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघन का संकेत।