इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

04 Jan 2026


  • खेल के कौशल के साथ-साथ भगवान का चिंतन भी आवश्यक है : प्रेमानंद महाराज


मथुरा, 04 जनवरी (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने वृंदावन पहुंचकर प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के दौरान महाराज ने खेलों के महत्व और खिलाड़ी के जीवन में अभ्यास की भूमिका पर गहराई से चर्चा की।


इस मुलाकात के दौरान दीप्ति शर्मा भक्ति भाव में डूबी नजर आईं और उन्होंने महाराज जी की बातों को एकाग्रता से सुना। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो रविवार तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वैश्विक खिलाड़ी और एक आध्यात्मिक संत के बीच का यह संवाद युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।


गौरतलब हो कि जब प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य नवल नागरी ने दीप्ति शर्मा का परिचय कराते हुए बताया कि भारत ने विश्व चैंपियनशिप जीती है, तो महाराज जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया। महाराज जी ने कहा, ’कहने को तो यह मात्र एक खेल है, लेकिन एक खिलाड़ी की जीत से पूरे भारत को सुख मिलता है।’


उन्होंने आगे कहा कि जब भारतीय खिलाड़ी जीतता है, तो पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। दूसरों को प्रसन्नता देना भी एक प्रकार का बड़ा परोपकार है। दीप्ति शर्मा को सफलता का मंत्र देते हुए प्रेमानंद महाराज ने ’अभ्यास’ की निरंतरता पर जोर दिया। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि अक्सर खिलाड़ी जीत मिलने के बाद अभ्यास में ढिलाई बरतने लगते हैं और मनोरंजन में समय व्यतीत करने लगते हैं, जिससे उनकी उन्नति रुक जाती है। उन्होंने उपदेश दिया कि “जीतने के बाद और अधिक सावधान हो जाना चाहिए। नित्य अभ्यास और दृढ़ता ही वह मार्ग है, जिससे खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ सकता है“। महाराज जी ने खिलाड़ी को सलाह दी कि खेल के कौशल के साथ-साथ भगवान का चिंतन भी आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यास ही वह एकमात्र साधन है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति प्रवीण बन सकता है।