इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

राजस्थान में 22 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-आंधी के साथ मावठ की संभावना

20 Jan 2026



जयपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 22 जनवरी से राज्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज आंधी चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मावठ का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह इस सर्दी सीजन की पहली अच्छी मावठ हो सकती है। मंगलवार सुबह जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, सीकर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर शहर के मालवीय नगर, जगतपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य इलाकों में सुबह तक धुंध और कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


सीकर जिले में हालात गंभीर रहे। रानोली क्षेत्र में खेत कोहरे की मोटी चादर में ढके नजर आए। यहां विजिबिलिटी मात्र 50 से 60 मीटर तक सीमित रही।


मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी साफ नजर आया। सोमवार को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई, जिससे दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ गया। बादलों और धुंध के कारण धूप कमजोर रही और कई इलाकों में दोपहर के समय हल्का अंधेरा-सा माहौल बन गया।


सीकर में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री से अधिक की गिरावट हुई। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


कोहरे और स्थिर मौसम के कारण प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर और कोहरे का असर आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। वहीं, अगले एक सप्ताह तक बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे ओलावृष्टि और बारिश का सिलसिला चल सकता है।


विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्दी सीजन में दिसंबर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कम रहे, इसलिए ठंड ज्यादा नहीं पड़ी। जनवरी में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड ने जोर पकड़ा और अब मावठ से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Latest News