इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

प्रयागराज हीवेट चौराहा हत्याकांड: बहू और महिला मित्र की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

03 Jun 2026



प्रयागराज, 03 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के हीवेट रोड चौराहे स्थित वैश्य परिवार के चार सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य के छोटे बेटे अश्विनी वैश्य की कथित पत्नी रितु वैश्य तथा बड़े बेटे अभिषेक वैश्य की महिला मित्र की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।


डॉ. शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अश्विनी वैश्य वर्तमान में धोखाधड़ी के एक मामले में कौशाम्बी जेल में निरुद्ध है, जबकि उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली रितु वैश्य जमानत पर बाहर है।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटनास्थल से बरामद एक गत्ते पर हत्या के लिए "बहू और बंटी-बबली" को जिम्मेदार बताए जाने की बात सामने आई है, जिसे भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।


उन्होंने बताया कि घर से बरामद चौथे शव की पहचान को लेकर भी जांच जारी है। रिश्तेदार उसे अभिषेक वैश्य बता रहे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य की हीवेट रोड स्थित संपत्ति की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। भवन में कुल 12 दुकानें हैं, जिनमें से अधिकांश किराए पर दी गई हैं। एक दुकान पर वीरेंद्र वैश्य और उनकी बेटी मीनाक्षी वैश्य बैठते थे। मीनाक्षी अविवाहित थीं।


पुलिस के अनुसार चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

Latest News