इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली चीन पहुंचे, जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

05 Jan 2026



बीजिंग (चीन), 05 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता करने वाले हैं। उम्मीद है कि दोनों नेता उत्तर कोरिया के अलावा आर्थिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। यह बातचीत नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन शिखर सम्मेलन के मौके पर दोनों नेताओं की मुलाकात के लगभग दो महीने बाद हो रही है।


द कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ली रविवार को चीन की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे। इससे कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ली की पिछले साल जून में पद संभालने के बाद चीन की पहली यात्रा है और 2019 के बाद किसी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की चीन की यह पहली यात्रा है।


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली इस दौरान प्योंगयांग के साथ तनावपूर्ण संबंधों को बेहतर बनाने और कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निशस्त्रीकरण में प्रगति करने के लिए चीन से समर्थन मांगेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले ली बीजिंग में कोरिया-चीन आर्थिक फोरम में शामिल होंगे। इस फोरम में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली जे-योंग, एसके ग्रुप के चेयरमैन चेई ताए-वोन और एलजी ग्रुप के चेयरमैन कू क्वांग-मो प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वी सुंग-लैक ने कहा कि उम्मीद है कि दोनों पक्ष अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के लिए 10 से ज्यादा समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। वी ने कहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी एक और अहम मुद्दा होगा। इस दौरान संवेदनशील मुद्दे भी उठाए जाने की संभावना है। शुक्रवार को चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में ली ने फिर से कहा कि "वन चाइना" पॉलिसी का सम्मान करने पर दक्षिण कोरिया का रुख अपरिवर्तित है।

Latest News