इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

हमीरपुरः तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से पिता-पुत्र मलबे में दबे, गंभीर घायल

08 Jun 2026



हमीरपुर, 08 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा के छिमौली गांव में सोमवार को मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई। अचानक आई तेज आंधी के कारण एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में घर के बाहर मौजूद पिता और पुत्र मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पास ही खड़ा एक ट्रैक्टर भी मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में भारी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला और कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है


पीड़ित देशराज के दूसरे पुत्र विनोद ने बताया कि सोमवार को अचानक घुमावदार आंधी आई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, ईंट-गारे से बनी कच्ची दीवार ढह गई। हादसे के वक्त देशराज (50) और उनका बेटा प्रमोद (20) वहीं मौजूद थे। जिससे दोनों कच्ची दीवार के मलबे के नीचे दब गए। प्रमोद की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दीवार की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आंधी में घर की दीवार गिरने से पिता और पुत्र घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। एक ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Latest News