इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

28 Sep 2026

  • ईशा शूट-ऑफ में चीन की शियाओ से हारीं


आइची-नागोया, 28 सितंबर (एजेंसी)। भारत की ईशा सिंह ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। सोमवार को रोमांचक फाइनल में ईशा का स्कोर चीन की शियाओ जियारुईशुआन के बराबर 38 अंक रहा, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में मामूली अंतर से पिछड़ने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक ने 34 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।


ईशा ने फाइनल की शानदार शुरुआत करते हुए पहले सीरीज में पांचों निशाने साधे और शुरुआती बढ़त हासिल की। दूसरी सीरीज में चार निशाने सही लगाकर वह 10 शॉट के बाद भी शीर्ष पर बनी रहीं।


इसके बाद तीन हिट वाली सीरीज के कारण ईशा दूसरे स्थान पर खिसक गईं, जबकि शियाओ 13 अंकों के साथ आगे निकल गईं। ईशा ने अगली सीरीज में चार हिट लगाकर वापसी की और 20 शॉट के बाद शियाओ के साथ 16 अंकों पर बराबरी कर ली।


25 शॉट के बाद ईशा और शियाओ 20-20 अंकों पर थीं और किम भी शीर्ष पर पहुंच गई थीं। हालांकि अगली सीरीज के बाद ईशा तीसरे स्थान पर खिसक गईं। उन्होंने इसके बाद पांच हिट की अहम सीरीज के साथ वापसी की और पदक पक्का किया।


40 शॉट के बाद शियाओ और किम 32-32 अंकों पर थीं, जबकि ईशा के 31 अंक थे। इसके बाद रजत और कांस्य पदक का फैसला शूट-ऑफ से हुआ। ईशा और किम ने शुरुआती दो शूट-ऑफ सीरीज में तीन-तीन हिट लगाए। निर्णायक शूट-ऑफ में ईशा ने तीन निशाने साधे, जबकि किम दो ही हिट कर सकीं। इसके साथ ईशा ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।


इसके बाद स्वर्ण पदक के लिए ईशा और शियाओ के बीच शूट-ऑफ हुआ। नियमित फाइनल और पहले शूट-ऑफ के बाद दोनों के 38-38 अंक थे, इसलिए पांच शॉट का एक और निर्णायक शूट-ऑफ हुआ। इसमें शियाओ ने तीन और ईशा ने दो निशाने साधे। इस तरह शियाओ ने स्वर्ण और ईशा ने रजत पदक अपने नाम किया।


इस पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या 39 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य पदक हैं।

Latest News