इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामला, 5 बिल्डरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

22 Jan 2026



नोएडा, 22 जनवरी (हि.स.)। बीते शुक्रवार की रात को सेक्टर 150 के पास बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एकत्रित पानी में डूब कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की हुई मौत के मामले में थाना नॉलेज पार्क में तैनात उप निरीक्षक ने बीती रात को पांच बिल्डरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।


पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि उपनिरीक्षक रीगल कुमार ने बीती रात को थाना नॉलेज पार्क में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को गस्त और चेकिंग करते हुए प्लाट संख्या एस सी-020 ए-3 सेक्टर 150 पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सार्वजनिक सड़क के पास एक बहुत लंबा -चौड़ा गड्ढा खुदा है, जो कि बड़े-बड़े यंत्रों से खुदाई कर बनाया गया है। उनके अनुसार इसमें कई वर्षों से पानी भरा है। इसकी गहराई काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि पानी अधिक दिनों से भारे होने की वजह से जल प्रदूषित होकर कीचड़ जैसे रंग का हो गया है। उक्त जल में वर्षा के जल द्वारा भी अपने साथ काफी कूड़ा करकट पानी के बहाव में लाकर गढ्ढे मे भर दिया गया है, जिससे वायु प्रदूषण फैल रहा है। एवं सुरक्षा तथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। उक्त गढ्ढे के चारों ओर सुरक्षा का कोई प्रबंध या संकेतक आदि नहीं लगाए गए हैं। यह गड्ढा सड़क के काफी समीप है। इसे इस तरह से छोड़ना मानव जीवन के संभावित खतरे को दर्शाता है। साथ ही गंभीर दुर्घटनाएं होने, सार्वजनिक मार्ग के पास खुला जलमग्न गड्ढा, सार्वजनिक विद्रोह होने की संभावना को भी बढ़ा रहा है।


उनके अनुसार निर्माण प्रबंधन के नियमों का भी कोई पालन नहीं किया गया है। पास पड़ोस में रहने वाले नागरिकों द्वारा भी बताया गया है कि विपरीत दिशा से जब हवा चलती है तो इस जल भराव की गंदी हवा से सांस लेना दूभर हो जाता है। उक्त भू-स्वामी के बारे में जब जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त भूखंड को वर्ष 2024 में नोएडा प्राधिकरण ने लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया था। उसके पश्चात वर्ष 2020 में उक्त भूखंड को लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से विजटाउन के द्वारा खरीदा गया। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि अभी भी लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन की इसमें शेयर होल्डिंग शेष है। जिसमें अभय कुमार 32.20 प्रतिशत,संजय कुमार 27.30, मनीष कुमार 7, अचल बोहरा 3.05 व निर्मल कुमार (लोटस ग्रीन) की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के द्वारा किया गया यह कृत्य पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 1986 की धारा 15 व जल प्रदूषण अधिनियम 1974 की धारा 24,43 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 290, 270, 125 की हद को पहुंचता है। उन्होंने बताया कि बिल्डर निर्मल सिंह, अभय कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों बिल्डरों के खिलाफ पूर्व में मृतक युवराज मेहता के पिता द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर निर्मल सिंह आदि अभी भी फरार है।

Latest News