इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

भारतीय राजदूत ने ओमान में एमटी जलवीर के चालक दल से मुलाकात की

15 Jun 2026



मस्कट, 15 जून (एजेंसी)। ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसेने सोमवार को मस्कट में एमटी जलवीर के चालक दल के 20 भारतीय सदस्यों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षित भारत वापसी की व्यवस्था की समीक्षा की। यह मुलाकात 11 जून को हुई घटना के बाद की गई, जिसमें जहाज प्रभावित हुआ था।


ओमान में भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राजदूत ने जहाज के चालक दल के सदस्यों से बातचीत कर उनके सुरक्षित घर लौटने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को तत्काल सहायता और सहयोग प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


गाैरतलब है कि गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले टैंकर एमटी जलवीर के चालक दल के सभी 20 भारतीयों को ओमान के अधिकारियों के सहयोग से सुरक्षित रूप से किनारे लाया गया। घटना के बाद भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में रहा।


रिपोर्टों के अनुसार ओमान के तट के पास पिछले चार दिनों में भारतीय नाविकों वाले व्यापारी जहाजों से जुड़ी यह तीसरी गंभीर घटना थी। बीते 8 जून को एमटी मैरिवेक्स नामक पलाऊ-ध्वज वाले तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था। जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके बाद एमटी सेटेबेलो पर हुए हमले में 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई।


वहीं, 11 जून को एमटी जलवीर से जुड़ी घटना सामने आई, जिसके बाद ओमान में भारतीय दूतावास ने ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से तट पर लाया। एमटी जलवीर 20 भारतीय नागरिकों सहित चालक दल के 24 सदस्यों को ले जा रहे थे, जब ओमान के शिनास बंदरगाह के पास एक घटना का सामना करना पड़ा। जहाज पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बताया गया और बाद में स्थानीय अधिकारियों की सहायता से उन्हें तट पर लाया गया।


इस संबंध में भारत सरकार ने गुरुवार को कहा था कि एमटी सेटेबेलो, एमटी मैरिवेक्स और एमटी जलवीर से जुड़ी तीनों घटनाएं अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई से संबंधित थीं। इस घटनाक्रम को लेकर भारतीय अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।


दूतावास ने कहा कि वह संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को त्वरित सहायता और समर्थन देने और उनकी कल्याण एवं सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest News