इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली

वायु प्रदूषण से अछूते नहीं रहे हिमालय के दूर-दराज और स्वच्छ माने जाने वाले क्षेत्र: एआरआईईएस

17 Jun 2026



नई दिल्ली, 17 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमालय के दूर-दराज और स्वच्छ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अब वायु प्रदूषण का असर दिखाई देने लगा है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।


शोध के नतीजों के अनुसार उत्तराखंड के मुनस्यारी क्षेत्र में मानव गतिविधियों के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।


शोधकर्ताओं ने वर्ष 2022-23 के दौरान एक वर्ष तक नॉन-मीथेन हाइड्रोकार्बन का अध्ययन किया। अध्ययन में पाया गया कि सर्दियों और मानसून के दौरान इन प्रदूषक गैसों का स्तर कम रहा, जबकि वसंत और शरद ऋतु में इनकी मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।


अध्ययन के अनुसार एलपीजी और डीज़ल का उपयोग, वाहनों से निकलने वाला धुआँ तथा स्थानीय निर्माण गतिविधियाँ प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। बेंजीन और ज़ाइलीन जैसे रसायन ओज़ोन एवं अन्य द्वितीयक प्रदूषकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक हैं।


नैनीताल की तुलना में मुनस्यारी में प्रदूषण गैस का स्तर अधिक पाया गया, हालांकि यह हलद्वानी और दिल्ली जैसे शहरी क्षेत्रों से अभी कम है।


वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वर्तमान में तत्काल स्वास्थ्य जोखिम कम हैं, लेकिन लंबे समय तक बेंजीन के संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा निर्धारित सुरक्षा सीमा से अधिक हो सकता है।


शोधकर्ताओं का कहना है कि यह अध्ययन संकेत देता है कि हिमालय के संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्रों तक भी मानवजनित प्रदूषण पहुँच चुका है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लगातार वायु गुणवत्ता निगरानी और प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपायों की आवश्यकता है।

Latest News