इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

मैहर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: जमीन विवाद में 14 घायल, अस्पताल में बेड नहीं मिले तो फर्श पर हुआ इलाज

25 Jun 2026



मैहर, 25 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के कहरी गांव में पुरानी जमीन विवाद की रंजिश ने बुधवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। पानी भरने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें 7 महिलाओं सहित कुल 14 लोग घायल हो गए।


पुलिस के अनुसार कहरी गांव में बंसल समाज के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात विवादित जमीन पर पानी भरने की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।


घटना के बाद घायल लोग किसी तरह अमरपाटन थाने पहुंचे। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया।


सिविल अस्पताल में एक साथ 14 गंभीर घायलों के पहुंचने से स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण कई घायलों को अस्पताल के बरामदे और फर्श पर ही उपचार देना पड़ा। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। प्रथम पक्ष से सरिता बंसल, जितेंद्र, फूलचंद, साक्षी, आरती और प्रिया बंसल घायल बताए गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से समीर, बड्डी, सोमबाई, सुरेश, पार्वती, रमेश, मुकेश और तिजियाबाई बंसल को चोटें आई हैं।


अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुराना जमीन विवाद ही घटना की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।