इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

सोनभद्र: ओडिशा से रायबरेली ले जाया जा रहा एक करोड़ का अवैध गांजा बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

25 Jun 2026



सोनभद्र, 25 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले चोपन थाना क्षेत्र पुलिस व एसओजी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा से रायबरेली कारों से गांजा तस्करी कर ले जा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी कारों से एक क्विंटल से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया की बीती रात चोपन थाना पुलिस व एसओजी की टीम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मितापुर के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली की दो कार से कुछ तस्कर गुज़रने वाले हैं। पुलिस टीम ने फौरन नाकेबंदी कर संदिग्ध कार का इंतजार कर रही थी, तभी एक इनोवा और स्विफ्ट डिजायर कार जांच को पुलिस टीम ने रूकने के लिए इशारा किया लेकिन दोनों तेज रफ्तार से भागने लगे। दोनों कार को भागते देख पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा किया और गांधी आश्रम के सामने सलखन क्षेत्र में दोनों वाहनों को रोक लिया गया।


पुलिस टीम को तलाशी में दोनों वाहनों से प्लास्टिक की पांच बोरियों में रखा कुल एक क्विंटल 42 किलो अवैध गांजा बरामद किया। साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट, दो मोबाइल फोन एवं कुछ नकदी भी बरामद की गई। मौके से दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं।


एसपी ने बताया की पकड़े गए आरोपितों में मो. जावेद निवासी ग्राम बरगदी मगठ, थाना बक्सी का तालाब, जनपद लखनऊ व अनुज कुमार मौर्य निवासी ग्राम टिकरा, थाना गुरुबक्शगंज, जनपद रायबरेली हैं। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे रायबरेली निवासी अपने सहयोगी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य के साथ ओडिशा से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपूर्ति करते थे। गांजा परिवहन के बदले उन्हें अच्छी रकम प्राप्त होती थी।


आरोपितों ने यह भी बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर रायबरेली एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के स्वामियों को भी इसके बदले किराया दिया जाता था। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ चोपन थाना में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है।