इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे को गोली मारने वाला इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

28 Jun 2026



मुरादाबाद , 28 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार पुलिस चौकी के सामने पीएसी के रिटायर्ड दरोगा के बेटे विवेक को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी अंकित यदुवंशी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अंकित के पैर में गोरी लगने से वह घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके एक साथी मनीष को भी पुलिस ने पूर्व में मुठभेड़ में ही गिरफ्तार किया था। उस पर भी 25 हजार का इनाम था।


थाना सिविल लाइंस के कांशीराम नगर मऊ निवासी पीएसी से सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम ने मझोला थाने में बीती 2 जून की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे विवेक उर्फ सोनू के साथी आर्यन चौधरी का बुद्धि विहार गोल चक्कर पर नारियल के कारोबार को लेकर जीशान से विवाद हो गया था।


उसी रात यह लोग लाइन पार चौकी में समझौता करने गए थे। समझौता करने के बाद विवेक और उसके साथी आर्यन व अन्य लोग अपने अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे पुलिस चौकी के सामने ही मझोला के बैंक कॉलोनी निवासी वरुण ठाकुर, दीपक, अंकित, मनीष, संतोष और अमन ठाकुर ने घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें विवेक के कंधे में गोली लगी थी और वह घायल हो गया था। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।


पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह थाना मझोला पुलिस दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक पर एक अज्ञात युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में बाइक सवार युवक पैर में गोली लगने से जमीन पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित युवक की पहचान अंकित यदुवंशी के रूप में हुई है। उस पर पीएसी के रिटायर्ड दरोगा के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू को गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था। एसपी ने बताया इस घटना में नामजद दूसरे आरोपित मनीष को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में फरार अन्य नामजद आरोपितों की तलाश जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News