इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

मोहम्मदगंज स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव,सांसद ने दिखाई हरी झंडी

24 Jan 2026



पलामू, 24 जनवरी (हि.स.)। पलामू जिला अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मोहम्मदगंज क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित रेल सुविधा का शुभारंभ हो गया है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार की रात को मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 1287712878 रांची–नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही इस ट्रेन के मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव की औपचारिक शुरुआत हो गई।इस अवसर पर डीडीयू मंडल के रेल अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, डॉ. अजय कुमार जायसवाल, विजय कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में आम यात्री एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 1287712878 रांची–नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस को 23 जनवरी 2026 से प्रायोगिक आधार पर मोहम्मदगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव सोननगर–गढ़वा रोड रेलखंड के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदगंज एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।रेल समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस रात 22.49 बजे मोहम्मदगंज स्टेशन पहुंचेगी और 22.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12878 नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस प्रातः 03.36 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 03.38 बजे रवाना होगी।


इस नई सुविधा से अब क्षेत्र के यात्रियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), प्रयागराज, कानपुर, नई दिल्ली और रांची जैसे प्रमुख नगरों तक सीधी, सुलभ और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा, व्यापार एवं उपचार के लिए बड़े शहरों तक पहुंच भी आसान होगी।


स्थानीय नागरिकों ने गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सांसद विष्णु दयाल राम एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest News