इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य इंटरनेशनल ट्रेड शो : ’ स्किल मंच’ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई अपनी प्रतिभा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसाः राजस्थान के सात लोगों की मौत, तीन गंभीर

24 Jan 2026



बनासकांठा, 24 जनवरी (हि.स.)। गुजरात के बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें पालनपुर–आबू हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राजस्थान के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान 108 एंबुलेंस की सायरन लगातार गूंजती रही। सूचना मिलते ही बनासकांठा के एसपी प्रशांत सुंबे भी मौके पर पहुंच गए हैं।


जानकारी के अनुसार इकबालगढ़ के पास हाईवे पर जीजे-19 एक्स-8823 नंबर की आईसर ट्रक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही आरजे-22 टीए-3107 नंबर की इनोवा कार से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक इनोवा कार पर चढ़ गया और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार 7 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही पीआई बी.डी. गोहिल समेत अमीरगढ़ पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी सात मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


अमीरगढ़ पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक की लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग ही हादसे का मुख्य कारण है।


बनासकांठा के एसपी प्रशांत सुंबे ने बताया कि अमीरगढ़ के इकबालगढ़ गांव के पास राजस्थान की ओर से आ रही आईसर ट्रक ने डिवाइडर पार कर इनोवा कार को टक्कर मार दी। इनोवा कार में सवार कुल 10 लोगों में से 7 की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं।