इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए

27 Sep 2026

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 27 सितंबर (एजेंसी)। बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) की इस माह गठित महिला सशस्त्र शाखा 'करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन' (कैड) के हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम नौ अधिकारी मारे गए हैं। बीएलए की इन शेरनियों ने तुर्बत, कलात और मंगचर में दो सटीक अभियान चलाकर सेना को कड़ी चुनौती दी।


प्रवक्ता बलोच ने शनिवार को मीडिया को जारी बयान में कैड ने तुर्बत के जोस्क इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) हाइवे और कलात के मंगचर शहर में क्वेटा-कराची हाइवे पर हुई लड़ाई में सेना को धूल चटा दी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर और 25 सितंबर को कैड कमांडरों ने पाकिस्तानी सेना की क्विक रिस्पॉन्स फोर्स की तीन गाड़ियों को धमाका कर उड़ा दिया। इस लड़ाई में सेना के कम से कम 9 अधिकारी मारे गए।


उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में कैड को बीएलएफ की कुर्बान यूनिट का पूरा समर्थन मिला। बलोच ने कहा कि इस लड़ाई में कुर्बान यूनिट के कमांडर कैप्टन चकर मुराद उर्फ दिलीप जान शहीद हो गए। प्रवक्ता ने कहा कि जुस्क और मंगचर की इन दो लड़ाइयों में पाकिस्तानी सेना के 9 लोगों की लोगों की मौत हो गई। कैप्टन चकर मुराद फरवरी 2021 में बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के मंच से आजादी के संघर्ष में औपचारिक रूप से शामिल हुए थे। वह कई साल जेल में रहे। जेल से रिहाई के बाद वह पूर्णकालिक रूप से बीएलए में शामिल हो गए।

Latest News