इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

27 Sep 2026

सहरसा, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के भवदेवा गांव के वार्ड संख्या 14 में रविवार दोपहर बाद घर के सामने पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृत बच्ची की पहचान भवदेवा गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी अजीत राम की दो वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची रविवार को अपने घर के आगे खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के समीप स्थित पानी भरे गड्ढे में चली गई। परिजन को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर तक बच्ची के दिखाई नहीं देने पर उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के लोगों की मदद से बच्ची को तलाशा गया। इसी दौरान लोगों की नजर पानी भरे गड्ढे में पड़ी, जहां बच्ची मिली। ग्रामीणों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। घटना के बाद परिजन के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News