इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

भाजपा का सुक्खू सरकार के खिलाफ जनआंदोलन का ऐलान, साढ़े तीन साल के कार्यकाल की बनेगी चार्जशीट

07 Jul 2026



शिमला, 07 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल भाजपा ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल की चार्जशीट तैयार कर उसे जनता के बीच ले जाया जाएगा। भाजपा ने हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का जनादेश बताया है।


मंगलवार को शिमला के चक्कर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कोर ग्रुप ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, हाल में हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों के परिणाम तथा पार्टी की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में समर्थन देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया है।


डॉ. बिंदल ने दावा किया कि चुनाव परिणामों से साफ है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज से निराश है और उसने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना मत दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और चुनाव टालने की कोशिश की, लेकिन न्यायपालिका के हस्तक्षेप के बाद चुनाव कराए गए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की 12 जिला परिषदों में से अब तक केवल छह में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो सका है। उनके अनुसार, इन सभी छह जिला परिषदों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि पांच जिला परिषदों में कांग्रेस अपने उम्मीदवार तक नहीं उतार सकी।


डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन मिला। उन्होंने यह भी कहा कि चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर के पद जीते हैं।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, अधूरी गारंटियों और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा कि सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत चार्जशीट तैयार कर उसे गांव-गांव और शहर-शहर जनता के बीच ले जाया जाएगा।


डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और बागवानों से कई वादे किए थे, लेकिन उनमें से अधिकांश पूरे नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि गरीबों का राशन महंगा हुआ, विकास कार्य प्रभावित हुए, कानून व्यवस्था कमजोर हुई, भ्रष्टाचार बढ़ा और प्रदेश में विभिन्न प्रकार के माफिया सक्रिय हुए हैं।


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के वर्ष 2027 में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में जनता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और विधानसभा चुनाव में भी वही मतदाता फैसला करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और जनता सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है।


राम मंदिर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बयानों का जवाब देते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है, क्योंकि जनता पहले ही उसे अपना प्रमाणपत्र दे चुकी है।

Latest News