इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

गुरुग्राम में हत्या के इरादे से आए थे मुठभेड़ में मारे गए बदमाश, विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर मांगी थी फिरौती

10 Jul 2026


-पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया ढेर, एक घायल हुआ


-मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल


-विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर कर रहे थे हमला


गुरुग्राम, 10 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। गुरुग्राम पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती और हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। सुशांत लोक फेस-2 क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार शूटरों को ढेर कर दिया और एक को गंभीर हालत में गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त नवीन शर्मा ने शुक्रवार काे यह जानकारी दी।


सहायक पुलिस आयुक्त नवीन शर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि पिछले कुछ दिनों से मिल रही इंटेलिजेंस इनपुट और कुछ पीडि़त परिवारों को मिल रही धमकियों के चलते क्राइम टीमों ने संभावित जगहों पर निगरानी रखी हुई थी। नौ जुलाई 2026 की देर रात सूचना मिली कि सेक्टर-40, 39, 17 की क्राइम टीमों द्वारा घेराबंदी से ठीक पहले विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के पांच शूटर एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग कर रहे हैं। घटना के अनुसार एक काली स्कॉर्पियो, जिसकी नंबर प्लेट काली टेप से ढकी थी, व्यवसायी विशाल बेरी के मकान पहुंची।


गाड़ी से उतरे तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर और आसपास के मकानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक आरोपी मोबाइल से पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहा था।


आत्मसमर्पण की चेतावनी को अनदेखा कर की फायरिंग


पहले से तैनात पुलिस टीमों ने चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मी सिपाही मंजीत सिंह, सिपाही शमशेर सिंह, सहायक उप-निरीक्षक सुनील कुमार घायल हुए हैं।


पुलिस ने पहले हवाई फायर कर दोबारा चेतावनी दी। इसके बाद आत्मरक्षा और आमजन की सुरक्षा के लिए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग में सभी पांच शूटर गोली लगने से घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चार आरोपियों की मौत हो गई। एक आरोपी शिवम निवासी जिला मेवात गंभीर हालत में उपचाराधीन है।


तीन आरोपी रोहतक और एक फतेहाबाद का रहने वाला


इस मुठभेड़ में चार बदमाशों की मौत हुई है और एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले बदमाशों में दीपा निवासी जिला फतेहाबाद, आर्यन निवासी जिला रोहतक, नितिन निवासी जिला रोहतक, अंकित निवासी जिला रोहतक के रूप में हुई है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नितिन के खिलाफ रोहतक में हत्या का प्रयास और अवैध हथियार के दो मामले दर्ज हैं। दीपा उर्फ संदीप के खिलाफ आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य संगीन अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने पांच आधुनिक पिस्टल, 50 से ज्यादा खाली खोल, काफी संख्या में जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। घटना के तुरंत बाद सीन-ऑफ-क्राइम टीम, बैलिस्टिक विशेषज्ञ को बुलाकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।


Latest News