इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

ईयू से द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा समझौता करके भारत तीसरा एशियाई देश बना

27 Jan 2026


- भारत और ईयू देशों के बीच और ज्यादा सहयोग बढ़ने की उम्मीद


नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। यूरोपियन यूनियन (ईयू) और भारत ने कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा के बाद मंगलवार को यहां साझेदारी पर सहमति जताई। भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं बनाने के लिए सप्लाई चेन बनने के बाद भारत और ईयू देशों के बीच और ज्यादा सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। इस रक्षा समझौते के साथ ही भारत ईयू के साथ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी बनाने वाले जापान और साउथ कोरिया के साथ तीसरा एशियाई देश बन गया है।

गणतंत्र दिवस परेड की अतिथि के रूप में भारत आईं यूरोपियन यूनियन (ईयू) कमीशन की उपाध्यक्ष काजा कैलास के साथ आज रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बैठक की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ईयू लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन के सिद्धांत को मानते हैं, जो लगातार गहरी होती साझेदारी का आधार हैं। उन्होंने कहा कि भारत इन्हीं मूल्यों को वैश्विक स्थिरता, सतत विकास और समावेशी समृद्धि के लिए व्यावहारिक सहयोग में बदलना चाहता है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस डील पर साइन होने को एक 'बड़ा कदम' बताया, जो दोनों ताकतों के बीच रिश्तों को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी तेजी से बदलते और मुश्किल होते ग्लोबल माहौल में आगे बढ़ने के लिए बनाई गई है। इससे इंडो-पैसिफिक रीजन में ईयू के लिए भारत की स्थिति मुख्य रणनीतिक स्तंभ के तौर पर और मजबूत होगी। रक्षा मंत्री ने कैलास के साथ मुलाकात के बाद कहा कि भारत और ईयू देशों के रक्षा उद्योगों को दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कैलास ने कहा कि दोनों पक्षों को हिंद महासागर क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए और संयुक्त एक्सरसाइज के जरिए एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखना चाहिए।


इस समझौते में आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों और उभरते डिफेंस डोमेन पर फोकस किया गया है, जिसमें खास तौर पर मैरीटाइम सिक्योरिटी: सुरक्षित और खुले समुद्री रास्ते पक्का करना, साइबर सिक्योरिटी: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा करना और काउंटर-टेररिज्म: ग्लोबल आतंकी खतरों से निपटने के लिए मिलकर कोशिश करना शामिल है। यह समझौता इंडिया-ईयू के रिश्तों में एक बड़ा बदलाव दिखाता है। पारंपरिक खरीद-आधारित रिश्ते के बजाय ईयू अब भारत को तकनीक और डिफेंस सेक्टर में संभावित आपूर्तिकर्ता और सह-विकास भागीदार के तौर पर देखता है।


रक्षा मंत्री ने जोर दिया कि यह भागीदारी लोकतंत्र, बहुलवाद, संघवाद और कानून के शासन के साझा मूल्य पर आधारित है। इसका मकसद वैश्विक सुरक्षा और समावेशी विकास के लिए इन आदर्शों के लिए व्यावहारिक सहयोग में बदलना है। यह समझौता 2025 तक ईयू देशों के साथ मजबूत हुए रिश्तों का नतीजा है, जिसमें संयुक्त समुद्री अभ्यास, हिंद महासागर, गिनी की खाड़ी, अदन की खाड़ी में सफल ऑपरेशन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सोसाइटी ऑफ़ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स और ईयू लीडरशिप के बीच संबंध बढ़ना प्रमुख है।

रक्षा मंत्री ने गुरुग्राम में भारतीय नौसेना के इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन में एक लाइजन ऑफिसर तैनात करने के ईयू के प्रस्ताव का स्वागत किया। इस तैनाती से हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती का मुकाबला करने के लिए नौसेना के साथ परिचालन समन्वय को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा उद्योग ईयू की पहल में अहम भूमिका निभा सकता है, खासकर जब ईयू देश तेजी से विविधता लाने और निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।




Latest News
About Us

Indraprastha News is a trusted digital news platform delivering fast, factual, and fearless journalism across India.

Contact

237, Rajendra Nagar Industrial Area, Mohan Nagar, Ghaziabad - 201007

info@indraprastha.news