इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट भयानक टर्बुलेंस में फंसी, 12 यात्री और क्रू सदस्य घायल, 7 अस्पताल में भर्ती

04 Aug 2026



नई दिल्ली, 04 अगस्त (एजेंसी)। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-2379 मंगलवार को भयानक टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। बीच उड़ान में अचानक आए भीषण झटकों के कारण 12 यात्री और चालक दल के सदस्य घायल हो गए। विमान में कुल 134 यात्री सवार थे। विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन एयरपोर्ट के पास स्थित मेडिकल सेंटर भेजा गया। साथ ही 7 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए वसंत कुंज के फोर्टिस फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजन ढल्ल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के क्रूज चरण के दौरान विमान को अचानक गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए विमान की ऊंचाई में बदलाव दर्ज किया गया। हालांकि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया और सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया।


घटना के बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को चोटें आई हैं। हवाई अड्डे पर मेडिकल टीम ने सभी की जांच की और जरूरतमंदों को उपचार के लिए मेडिकल सुविधा में भेजा गया। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विमानन कंपनी की एक समर्पित समन्वय टीम अस्पताल में भी मौजूद है, जो मरीजों के उपचार, दस्तावेजी प्रक्रिया, अन्य व्यवस्थाओं और उनके परिजनों से संपर्क बनाए रखने में अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है।


फोर्टिस फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजन ढाल अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि 7 घायल यात्रियों को आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया है। अस्पताल पहुंचते ही सभी मरीजों का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार शुरू किया गया। मरीजों की प्रारंभिक हालत स्थिर करने के बाद अस्पताल ने समन्वित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 'कोड येलो' लागू किया। इसके बाद मरीजों का चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे कराया गया तथा उन्हें आगे की निगरानी और उपचार के लिए वार्डों में स्थानांतरित किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का लगातार आकलन कर रही है।


तकनीकी टीम और संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। एयर इंडिया ने कहा कि वह जांच में सभी संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।


घटना के बाद यात्रियों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उड़ान के दौरान अचानक विमान तेज झटकों से हिलने लगा। एक यात्री ने दावा किया कि करीब डेढ़ घंटे की उड़ान के बाद विमान दो से तीन मिनट तक लगातार ऊपर-नीचे होता रहा, जिससे कई यात्रियों के सिर ऊपर लगे सामान रखने वाले हिस्से से टकरा गए।


एक अन्य यात्री ने कहा कि अचानक विमान काफी नीचे चला गया, जिससे सीट पर बैठे कई यात्रियों के सिर ऊपर की छत से टकरा गए। कुछ यात्रियों ने बताया कि उस समय ऐसा महसूस हुआ जैसे विमान पलटने वाला हो, जिससे विमान के भीतर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Latest News