इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 18 सितंबर से जयपुर में, देश भर के 1,000 से अधिक पत्रकार जुटेंगे

09 Aug 2026

  • पत्रकार सुरक्षा कानून, फेक न्यूज की चुनौती और मीडिया की साख जैसे गंभीर मुद्दों पर होगा मंथन

जयपुर, 09 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। देश भर के पत्रकारों के इस महाकुंभ में 1,000 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडियाकर्मी शामिल होंगे। इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी एनयूजेआई की राजस्थान राज्य संबद्ध इकाई 'जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान' (जार) द्वारा की जा रही है।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी के अनुसार, इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य भारतीय पत्रकारिता के भावी स्वरूप को दिशा देना तथा पत्रकारों के अधिकारों व हितों की रक्षा करना है।

चार विशेष सत्र: मीडिया जगत के ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श

तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में कुल चार विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पत्रकारिता से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा होगी:

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: हिंदी समाचार पत्रों की दो शताब्दियों की यात्रा, इसके उज्ज्वल भविष्य, मीडिया क्षेत्र में आ रहे नए अवसरों और वर्तमान दौर की चुनौतियों पर विस्तृत मंथन।

फेक न्यूज और मुख्यधारा मीडिया की साख: सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच मुख्यधारा मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने, फेक न्यूज पर रोक लगाने और मीडिया की साख को पुनर्स्थापित करने के व्यावहारिक समाधान।

पत्रकार सुरक्षा कानून और अधिकार: देश भर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को ध्यान में रखते हुए 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने, 'मीडिया काउंसिल' तथा 'नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्टर' के गठन की मांग पर रणनीति बनाना।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह

यह अधिवेशन संगठन के नेतृत्व हस्तांतरण का भी साक्षी बनेगा। जार राजस्थान की मेजबानी में आयोजित इस समारोह में एनयूजेआई की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी विधिवत अपना पदभार संभालेगी:

  • राकेश थपलियाल – नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • राकेश कुमार शर्मा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जार राजस्थान) – नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव
  • रामचंद्र – नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

व्यापक तैयारियां और सांस्कृतिक झलक

जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक, जार जयपुर शहर अध्यक्ष लेशिश जैन तथा जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि अधिवेशन की सफलता और देश भर से आ रहे प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन कर दिया गया है।

अधिवेशन के दौरान प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे यह अधिवेशन देश में निष्पक्ष और सुरक्षित पत्रकारिता का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।