इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

दूसरे सत्र में हुई तेज रिकवरी के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 1.62 लाख करोड़ का चूना

12 Aug 2026



नई दिल्ली, 12 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज शुरू से ही दबाव का माहौल बना रहा।


आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद दिन के पहले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद खरीदारों में लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। इस लिवाली के बावजूद ये दोनों सूचकांक हरे इंसान में नहीं पहुंच सके। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 109.08 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,263.33 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक गिरता चला गया। शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण दोपहर 12 बजे के करीब यह सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर से 765.40 अंक टूट कर 656.32 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,497.93 अंक के स्तर तक गिर गया।


इसके बाद अगले दो घंटे तक यह सूचकांक इसी स्तर के आसपास बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। इस खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 468.42 अंक सुधर कर 187.90 अंक की गिरावट के साथ 77,966.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


एनएसई के निफ्टी ने आज 0.75 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 24,472.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही यह सूचकांक मामूली बढ़त दिखाते हुए 24,473.30 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण निफ्टी 205 अंक से अधिक लुढ़क कर 24,265.95 अंक के स्तर तक आ गया। दोपहर दो बजे के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी दिन के निचले स्तर से 170 अंक की रिकवरी कर 35.75 अंक की कमजोरी के साथ 24,435.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान बैंकिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का जोर बना रहा। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और मेटल इंडेक्स भी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, आईटी सेक्टर के शेयरों में आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।


इसी तरह एफएमसीजी इंडेक्स 0.82 प्रतिशत और हेल्थकेयर इंडेक्स 0.78 प्रतिशत टूट कर बंद हुए। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट मे आज मिला-जुला कारोबार होता रहा। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 1.60 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 492.20 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 493.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.62 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,525 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,867 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,462 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 196 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। वहीं एनएसई में आज 3,045 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,281 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,764 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से नौ शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में, 30 शेयर लाल निशान में और तीन शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए।


आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.80 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.56 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.50 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 1.31 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 3.93 प्रतिशत, मैथ्स हेल्थ केयर 3.13 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 1.75 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.63 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।