इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

शिक्षा का मूल्य केवल अंकों से नहीं, सीखते रहने की क्षमता से तय होता है : उपराष्ट्रपति

17 Aug 2026



तिरुवरूर, 17 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूटीएन) का 11वां दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मनाभन ने की। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्रियां प्रदान कीं।


समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह दिन विश्वविद्यालय के इतिहास में एक अविस्मरणीय मील का पत्थर है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों या डिग्री के आधार पर नहीं मापा जा सकता। शिक्षा का वास्तविक मूल्य व्यक्ति की स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता, मिलकर कार्य करने की योग्यता और जीवनभर सीखते रहने की इच्छा से निर्धारित होता है।


उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय की बहु-विषयक शिक्षा, अनुसंधान और अनुसंधान आधारित शिक्षण को विशेष महत्व देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों की समझ विकसित करने के साथ अनुसंधान और नवाचार पर भी ध्यान देना चाहिए।


उन्होंने दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता की भी उपलब्धि है, जिन्होंने उनके भविष्य और कल्याण के लिए निरंतर मेहनत की और उनके सफल जीवन की कामना की।


सी.पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री प्राप्त करने के बाद भी सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने जीवनभर ज्ञान अर्जित करने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को विकसित करते रहने का आह्वान किया।


इससे पहले उपराष्ट्रपति चेन्नई से तिरुचि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पे. विश्वनाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा एवं सूचना विभाग के मंत्री राजमोहन ने उपराष्ट्रपति को एक पुस्तक भी भेंट की।


हवाई अड्डे से उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से तिरुवरूर के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मंत्री पे. विश्वनाथन भी गए। तिरुवरूर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से दीक्षांत समारोह स्थल पहुंचे।


तिरुवरूर के पास नीलकुडी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तिरुचि से तिरुवरूर तक उनके कार्यक्रम से जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं।