इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे

प्रोसीत रॉय की फिल्म में वेदिका पिंटो की एंट्री

02 Sep 2026



'मुसाफिर कैफे' में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री वेदिका पिंटो अब अभिनेता लक्ष्य के साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगी। फिल्ममेकर प्रोसीत रॉय की अगली निर्देशित फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कहानी पारंपरिक रोमांस से अलग होगी, जिसमें प्यार के साथ मनोवैज्ञानिक पहलुओं और अप्रत्याशित ट्विस्ट का तड़का देखने को मिलेगा। वेदिका इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।


'राख' से अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रोसीत रॉय एक बार फिर अपनी खास स्टोरीटेलिंग शैली के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म में लक्ष्य एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसमें कई परतें होंगी और जो कहानी के साथ लगातार नए रंग दिखाएगा। लक्ष्य इससे पहले 'किल', 'चांद मेरा दिल' और 'द बा*र्ड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी अभिनय क्षमता और वर्सेटिलिटी दिखा चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म में उनका नया और अनप्रेडिक्टेबल अंदाज देखने की उम्मीद है।


प्रोसीत रॉय की इस अनटाइटल्ड फिल्म में लक्ष्य और वेदिका पिंटो की फ्रेश जोड़ी कहानी का केंद्र होगी। फिल्म में रोमांस के साथ मनोवैज्ञानिक ड्रामा को जोड़े जाने की बात सामने आई है, जिससे इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी, अन्य कलाकारों और रिलीज से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फिल्म के आधिकारिक नाम और बाकी विवरणों का इंतजार है, लेकिन लक्ष्य और वेदिका की नई जोड़ी के साथ प्रोसीत रॉय का कहानी कहने का अनोखा अंदाज इस प्रोजेक्ट को खास बना सकता है।

Latest News