इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

अगली पीढ़ी के सुधारों में विनियमन कम करने की जरूरत: राजीव गौबा

10 Sep 2026

मुंबई, 10 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने गुरुवार को अगली पीढ़ी के सुधारों में विनियमन को कम करने तथा नियमों और कानून को सरल एवं बाधारहित बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने सुधारों के अगले चरण में जमीनी स्तर के बुनियादी सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। गौबा ने अलग-अलग रूप में मौजूद लाइसेंस, मंजूरी, अनुमति और बार-बार नवीनीकरण की व्यवस्था को समाप्त करने की वकालत की।


राजीव गौबा ने मुबई में ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। 'विनियमन से परिवर्तन तक: भारत की अगली पीढ़ी के सुधार ढांचे का निर्माण' विषय पर अनौपचारिक चर्चा में पिछले दशक के सुधारों पर विचार करते हुए गौबा ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर, दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता और उदारीकृत विदेशी निवेश व्यवस्था जैसे उपायों ने अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया है और उन क्षेत्रों को भी खोल दिया है, जिन्हें कभी निजी उद्यम के लिए वर्जित माना जाता था, जिनमें रक्षा, अंतरिक्ष तथा अब परमाणु ऊर्जा शामिल हैं।


गौबा ने आगे कहा कि अगली पीढ़ी के सुधारों की रूपरेखा "विनियमन" से परिभाषित होनी चाहिए, जिसमें बुनियादी और व्यावहारिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया जाए और लाइसेंस-अनुमोदन-अनुमति तथा बार-बार नवीनीकरण की प्रचलित व्यवस्था को समाप्त किया जाए। उन्होंने अपने संबोधन में कानूनों, विनियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की व्यवस्थित समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण सुधार राज्यों और नगर निगम सरकारों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने राज्य और शहर स्तर पर विश्वास-आधारित शासन सिद्धांतों को लागू करने के लिए गठित विनियमन कार्य बल द्वारा किए जा रहे कार्यों की ओर इशारा किया।


पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना और शहरी चुनौती कोष का हवाला देते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को "प्रतिस्पर्धी बढ़त वाला सहकारी संघवाद" बताया, जहां योजना प्रोत्साहन सुधार के लक्ष्यों से जुड़े होते हैं और परियोजनाओं का चयन चुनौती पद्धति के माध्यम से किया जाता है। फिनटेक के विषय पर बोलते हुए गौबा ने इस क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व वृद्धि और वित्तीय समावेशन एवं पहुंच में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।


उन्होंने भारत के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, आधार और यूपीआई से लेकर डिजिलॉकर और खाता एकत्रीकरण ढांचे तक को एक ऐसे मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे विश्व अनुकरण कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी-आधारित क्षेत्रों में विनियमन को जनहित की रक्षा और नवाचार को फलने-फूलने देने के बीच एक गतिशील संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने वित्तीय नियामकों के बीच बेहतर समन्वय, सरल और अधिक पूर्वानुमानित अनुपालन प्रक्रियाओं और घर्षण एवं अंतरसंचालनीयता अंतराल को कम करने के निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।


गौबा ने निष्पक्ष व्यवहार, पूर्वानुमानित नीति, मजबूत डेटा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और नवाचार के लिए पर्याप्त अवसर जैसे पहलुओं में निवेशकों का विश्वास बढ़ाकर दीर्घकालिक घरेलू और विदेशी पूंजी को आकर्षित करने के लिए सरकार के उठाए गए कदमों पर ध्यान दिया। अपने संबोधन के समापन में कहा कि सुधार, शासन की संस्कृति का अभिन्न अंग होना चाहिए, जिसे दीर्घकालिक और रणनीतिक सोच का समर्थन प्राप्त हो। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान को एक राष्ट्रीय उद्यम के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसमें सरकार, उद्योग और नागरिक भारत के सुधार और विकास की गति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Latest News