इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

सुप्रीम कोर्ट ने पैक्ड फ़ूड में चीनी, नमक और फ़ैट से बच्चों की सेहत पर जताई चिंता

10 Sep 2026

नई दिल्ली, 10 सितंबर (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने पैक्ड फूड में चीनी, नमक और वसा की अधिक मात्रा से बच्चों की सेहत पर पड़ रहे बुरे प्रभावों चिंता जताई है। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने स्पष्ट चेतावनी लेबल जल्द लागू करने के लिए एफएसएसएआई को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एफएसएसएआई ने पैकेट के आगे लाल रंग का चेतावनी निशान लगाने का प्रस्ताव रखा है। कोर्ट इस मामले पर एक-दो दिन के अंदर विस्तृत आदेश जारी करेगा। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।


उच्चतम न्यायालय ने साफ कहा है कि वह देश के आम लोगों और खासकर बच्चों की सेहत को लेकर काफी चिंतित है। कोर्ट ने कहा कि देश के स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर विषय पर सभी संबंधित पक्षों को राष्ट्रीय हित में मिलकर सोचना चाहिए।


यह याचिका 3 एस एंड आवर हेल्थ सोसायटी नामक ट्रस्ट ने दायर की है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि कुरकुरे जैसे अत्यधिक प्रोसेस्ड स्नैक्स को अंडे और नमकीन काजू जैसे पौष्टिक खाने के बराबर का दर्जा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाकाहारी (हरा) और मांसाहारी (लाल) के निशानों से भ्रम न फैले, इसलिए अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड पर चेतावनी के लिए लाल रंग की जगह किसी दूसरे स्पष्ट रंग के निशान का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।


इससे पहले सुनवाई के दौरान एफएसएसएआई ने हलफनामा दाखिल कर कहा था कि अत्यधिक नमक, चीनी और वसा वाले पैक्ड फूड पर पैकेट के अगले हिस्से में ही लाल रंग का छह कोनों वाला चेतावनी निशान लगाने की योजना है। आईसीएमआर- एनआईएन की 'डायटरी गाइडलाइंस 2024' के आधार पर तय इस निशान पर स्पष्ट रूप से 'हाई फैट', 'हाई शुगर' या 'हाई साल्ट' लिखा होगा, ताकि ग्राहक पैकेट देखते ही पहचान सकें। हलफनामे में कहा गया है कि इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।