इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

एयर इंडिया का पहला लाइन फिट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा

08 Jan 2026



नई दिल्‍ली, 08 जनवरी (हि.स)। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया को लंबा इंतजार करने के बाद ‘लाइन फिट’ बोइंग 787-9 विमान मिल गया है। विमानन कंपनी एयर इंडिया के बेड़े में 8 साल से अधिक समय में शामिल होने वाला यह पहला ‘ड्रीमलाइनर’ भी है। अमेरिका में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निरीक्षण के बाद इस विमान के अगले कुछ दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है।


एयर इंडिया ने 7 जनवरी को अमेरिका के सिएटल में बोइंग के एवरेट कारखाने में ‘ड्रीमलाइनर’ का स्वामित्व हासिल किया। जनवरी, 2022 में निजीकरण के बाद लिया जाने वाला यह एयर इंडिया का पहला ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर है। एयर इंडिया ने आखिरी बार ‘लाइन फिट’ ड्रीमलाइनर अक्टूबर, 2017 में हासिल किया था, जब विमानन कंपनी भारत सरकार के स्वामित्व में थी। विमानन उद्योग में ‘लाइन फिट’ का मतलब होता है कि कोई उपकरण, सिस्टम या फीचर विमान के विनिर्माण (असेंबली) की प्रक्रिया के दौरान ही विमान में लगाया जाए, न कि बाद में उसे विमान में लगाया जाए।


एयर इंडिया के मुताबिक 2023 में ऑर्डर किए गए 220 बोइंग विमान में से यह 52वां विमान है। एयर इंडिया एक्सप्रेस को पहले ही ‘नैरो-बॉडी’ बोइंग 737-8 के 51 विमानों की आपूर्ति मिल चुकी है, जिसे दिसंबर के अंत में शामिल किया गया। जनवरी, 2022 में टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया ने 350 एयरबस और 220 बोइंग विमान का ऑर्डर दिया था। एयरबस के ऑर्डर में से 6 ए350 विमान पहले ही एयर इंडिया के बेड़े में शामिल किए जा चुके हैं। एयर इंडिया के पास पहले से ही विस्तारा के 26 बी787-8 और 6 बी787-9 विमान हैं।


विस्तारा का विलय एयर इंडिया में हो चुका है। एयर इंडिया समूह के पास वर्तमान में 300 से अधिक विमान हैं, जिनमें से 185 विमान एयर इंडिया के हैं और शेष एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं। एयर इंडिया एयरलाइन के पुराने करीब एक दर्जन ड्रीमलाइनर विमान नए रूप में 2026 तक सेवा में लौट स

कते हैं।