इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित

सूरत: आइसीपीएल ओपनिंग सेरेमनी में बिग-बी को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में कांच का गेट टूटा

09 Jan 2026



सूरत, 09 जनवरी (हि.स.)। सूरत के पीपलोद स्थित लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आइसीपीएल) सीजन-3 का आगाज आज से हो गया है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सूरत आगमन की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन सूरत के अडाजण क्षेत्र स्थित कासारिवेरा रेसिडेंसी में उद्योगपति सुनील शाह के निवास पर पहुंचे थे। जैसे ही फैंस को इसकी सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। बिग-बी को देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मची अफरा-तफरी में एंट्री गेट का कांच का दरवाजा टूट गया। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।


लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में आयोजित हाई-ऑक्टेन टेनिस बॉल टी-10 क्रिकेट लीग आइसीपीएल के उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन के अलावा सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, हर जगह फैंस ने अपने चहेते सितारों के साथ फोटो लेने के लिए भारी भीड़ लगा दी।


कासारिवेरा रेसिडेंसी में हालात बेकाबू होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमिताभ बच्चन को सुरक्षित भीड़ से निकालकर होटल ले जाया गया।

Latest News