इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

पश्चिम एशिया के तनाव से सहमी भारतीय मुद्रा, डॉलर की तुलना में रिकॉर्ड गिरावट

04 Mar 2026



नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच आज रुपया भी रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिर गया। अमेरिकी डॉलर की तुलना में अभी तक के सबसे निचले स्तर 92.02 पर रुपया खुला। इस तरह कारोबार की शुरुआत होते ही रुपया डॉलर की तुलना में 55 पैसे फिसल कर पहली बार 92 रुपये प्रति डॉलर के स्तर के नीचे आ गया। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को रुपया डॉलर की तुलना में 91.47 के स्तर पर बंद हुआ था। आज के पहले इसी साल जनवरी में भी भारतीय मुद्रा 91.98 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक फिसल गई थी।


इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही रुपये पर लगातार दबाव बढ़ता गया। कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारतीय मुद्रा 92.30 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक फिसल गई। हालांकि बाद में इसकी स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। डॉलर की मांग में मामूली गिरावट आने के कारण दोपहर 12 बजे भारतीय मुद्रा 77 पैसे की कमजोरी के साथ 92.25 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही थी।


मुद्रा बाजार के अभी तक के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया। वहीं यूरो के मुकाबले रुपये के भाव में आज तेजी दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 1.14 रुपये की कमजोरी के साथ 122.79 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके विपरीत यूरो की तुलना में रुपया 43.12 पैसे की मजबूती के साथ 106.90 के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।


मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी और पश्चिम एशिया के संकट की वजह से रुपये पर दबाव काफी बढ़ गया है। निवेशक सेफ हेवन एसेट्स में अपना पैसा लगाना चाहते हैं। सोना और चांदी के अलावा डॉलर को भी सेफ हेवन माना जाता है। खासकर, डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने के कारण निवेशकों का डॉलर के प्रति रुझान भी बढ़ा है। आज डॉलर इंडेक्स 14 प्रतिशत मजबूत होकर 99.22 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर, बढ़ती ट्रेजरी यील्ड के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। इस वजह से भी निवेशकों ने डॉलर में अपना निवेश बढ़ा दिया है। इसकी वजह से दूसरी अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में ज्यादा तेजी आ गई है।


कैपेक्स सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ वासुदेव परमार का कहना है कि ईरान संकट के बाद तेल की कीमतों में तेजी आने की वजह से भी रुपये की कीमत में गिरावट का रुख बना है। भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार से खरीदता है। ऐसी स्थिति में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी से डॉलर की मांग में इजाफा होना तय है। इसके कारण इंपोर्ट कॉस्ट में भी बढ़ोतरी होगी। बढ़ते इंपोर्ट कॉस्ट की चिंताओं ने रुपये पर और भी ज्यादा दबाव बना दिया है। परमार का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया का संकट लंबा खिंचा, तो रुपये की कीमत और भी नीचे आ सकती है। ऐसी स्थिति में अगर भारतीय रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो रुपये की स्थिति में जल्द सुधार होने की उम्मीद नहीं है।