इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

जहांगीरपुरी सीडी पार्क हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार

08 Mar 2026



नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम जिले की जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने सीडी पार्क के पास हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके एक नाबालिग साथी को भी पकड़ा है। आरोपित की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।


उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुरी निवासी हसमत उर्फ आशु (23) के रूप में हुई है। वह पहले भी लूट के एक मामले में शामिल रह चुका है।


उपायुक्त के अनुसार, तीन मार्च की शाम करीब छह बजे जहांगीरपुरी स्थित सीडी पार्क के सामने दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गोलीबारी भी हुई।


इस घटना में रेहमतुल्ला उर्फ भोला (18) को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आफताब (18) पथराव में सिर पर चोट लगने से घायल हो गया, जबकि सहजान अली को चाकू लगने से चोट आई।


मामले में शिकायतकर्ता जमीर अहमद के बयान पर जहांगीरपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर नेत्राम और इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाई और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपित हसमत उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके एक नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया।


पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मंगल बाजार, जहांगीरपुरी इलाके से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी और आमना-सामना होने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह वारदात हुई।


फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।