इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

\'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार

29 Sep 2026

मुंबई, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार खो दी।


सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़, दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में चार दिनों में फिल्म ने 50.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय लोककथाओं पर आधारित पौराणिक हॉरर कहानी है।


नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की कमाई में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई 15.70 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कारोबार 144.85 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआती दिनों में मजबूत कमाई करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब कारोबारी दिनों में धीमी पड़ती नजर आ रही है।


वहीं विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 53वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 309.38 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 404.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस तरह 'हनुमान अंश' ने वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।