इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए

29 Sep 2026

नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। गृह मंत्रालय के विदेशी प्रभाग में तैनात एक वरिष्ठ लेखाकार और पहले वहां काम कर चुके एक लेखाकार को लंबित एफसीआरए पंजीकरण कराने के बदले कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया है।


अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि गृह मंत्रालय से मिली विशेष सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 28 सितंबर को नई दिल्ली में दोनों सरकारी अधिकारियों को पकड़ा। दोनों ने कथित तौर पर एक एसोसिएशन से संपर्क किया था और उसके लंबित विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण को कराने के बदले अवैध तरीके से रिश्वत की मांग की थी।


अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों में से एक वर्तमान में गृह मंत्रालय के विदेशी प्रभाग में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर तैनात है, जबकि दूसरा अभी वेतन एवं लेखा कार्यालय में लेखाकार के रूप में कार्यरत है। वह इससे पहले विदेशी प्रभाग में काम कर चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों अधिकारी कथित तौर पर अवैध रूप से धन लेकर कुछ संगठनों के एफसीआरए पंजीकरण और नवीनीकरण में मदद करने के लिए उनके संपर्क में थे। मामले की आगे जांच की जा रही है।


गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि एफसीआरए से संबंधित सभी सेवाएं एफसीआरए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं और किसी भी एफसीआरए सेवा में सहायता के लिए किसी बिचौलिए, एजेंट या व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।

Latest News