इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा

29 Sep 2026

- केंद्रीय जल आयोग और जिला प्रशासन की जलस्तर पर नजर,वरूणा नदी में भी पलट प्रवाह

वाराणसी, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित आसपास के जनपदों में कुछ दिनों तक जल स्तर में कमी आने के बाद गंगा नदी एक बार फिर उफनने लगी है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से अब चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सहायक नदी वरुणा में भी इसका असर दिखने लगा है।


केंद्रीय जल आयोग के राजघाट स्थित गेज स्टेशन के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 68.19 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान जलस्तर करीब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। बनारस में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग और जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।


गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण शहर के सभी 84 घाटों के संपर्क मार्ग जलमग्न हैं। दशाश्वमेध और प्राचीन शीतलाघाट पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध शाम की गंगा आरती अब परिवर्तित स्थानों और छतों पर कराई जा रही है।


जिला प्रशासन ने नदी के निचले इलाकों और तटवर्ती क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दी है। गंगा का पानी बढ़ने से अस्सी, तुलसी, शिवाला, केदार, हरिश्चंद्र, पाण्डेय, मुंशी, अहिल्याबाई, शीतला, प्राचीन दशाश्वमेध, दशाश्वमेध, त्रिपुरा भैरवी और ललिता घाट पर श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। गंगा स्नान और पितृपक्ष में पिंडदान के लिए आने वाले लोगों को पानी बढ़ने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और जल पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। पिछले दो दिनों से बारिश न होने से लोगों को थोड़ी राहत है।