इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

29 Sep 2026

नई दिल्ली, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार गिरावट का रुख नजर आ रहा है। भाव में आए बदलाव के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है।


भाव में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।


दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।


इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।