इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

उत्तर कोरिया ने फिर किया क्रूज मिसाइल परीक्षण

11 Mar 2026



इस्तांबुलप्योंगयांग, 11 मार्च (हि.स.)। बीते 12 दिनाें से पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका - इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की बीच पूर्वी एशिया में उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए क्रूज मिसाइल परीक्षण किया है।


उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने नए युद्धपोत से किए गए इस मिसाइल परीक्षण को वीडियो लिंक के जरिए देखा। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, जिसे लेकर उत्तर कोरिया ने चेतावनी स्वरूप यह कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


तुर्किए की सरकारी समाचार संस्था अनाडोलू एजेंसी (एए) और चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया है कि बुधवार काे उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए नए विध्वंसक युद्धपोत से क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया के अनुसार देश के नेता किम जोंग उन ने इस परीक्षण को वीडियो लिंक के जरिए देखा।


केसीएनए के मुताबिक, मिसाइलों को पश्चिमी तट पर नाम्फो के पास मौजूद चो ह्योन डिस्ट्रॉयर से लॉन्च किया गया। मिसाइलों ने पीत सागर (येलो सी) के ऊपर तय रास्ते पर उड़ान भरी और निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।


उत्तर कोरिया प्रमुख ने कहा कि हमारे युद्ध रोकने वाले हिस्से में अब उन्नत परिचालन प्रणाली काे लगातार तेजी से और प्रभावी ढंग से शामिल किया जा रहा है और देश की परमाणु ताकत ने बहुआयामी संचालन के कई चरण काे पार कर लिया है। इस पर खुशी जताते हुए किम जोंग उन कहा कि परीक्षण ने "रणनीतिक हथियारों के राष्ट्रीय एकीकृत नियंत्रण प्रणाली की विश्वसनीयता" को स्थापित किया, उन्होंने युद्धपाेत पर लगी नेवल ऑटोमैटिक गन्स की सैन्य कौशल की जांच करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उत्तर कोरिया ने पिछले हफ़्ते इसके कमीशनिंग से पहले ऐसा ही एक क्रूज मिसाइल परीक्षण किया था।


केसीएनए के अनुसार, किम जोंग उन ने अपनी किशोर बेटी के साथ किसी अज्ञात स्थान से यह परीक्षण देखा। उन्होंने कहा कि देश की परमाणु शक्ति बल अब बहु-आयामी ऑपरेशन के नए चरण में प्रवेश कर चुका है और रणनीतिक हथियारों की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है।


यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सोमवार से 11 दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास "फ्रीडम शील्ड" शुरू किया है। उत्तर कोरिया लंबे समय से इन संयुक्त अभ्यासों को “हमले की तैयारी” बताकर उनकी आलोचना करता रहा है।


सरकारी मीडिया ने यह भी बताया कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने दो लंबी दूरी की “स्ट्रेटेजिक” क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया। ये मिसाइलें लगभग 2 घंटे 50 मिनट तक उड़ान भरने के बाद लक्ष्य तक पहुंचीं। हालांकि उनकी सटीक दूरी का खुलासा नहीं किया गया है।


विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलें लगभग 2,000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं, जिससे जापान का अधिकांश हिस्सा और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी उनकी रेंज में आ सकते हैं।


रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, क्रूज मिसाइलें विशेष रूप से खतरनाक होती हैं क्योंकि वे कम ऊंचाई पर उड़ते हुए रास्ता बदल सकती हैं, जिससे उन्हें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोकना कठिन हो जाता है।


ध्यान देने वाली बात यह है कि, उत्तर कोरिया की क्रूज मिसाइलें संयुक्त राष्ट्र के उन प्रतिबंधों के दायरे में सीधे तौर पर नहीं आतीं, जो मुख्य रूप से बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाए गए हैं।

Latest News