इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य इंटरनेशनल ट्रेड शो : ’ स्किल मंच’ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई अपनी प्रतिभा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार उत्तर प्रदेश ने विकास की नई यात्रा तय की: पीयूष गोयल

नेपाली कांग्रेस का विभाजन रोकने के लिए निर्णायक वार्ता शुरू

13 Jan 2026



काठमांडू, 13 जनवरी (हि.स.)। नेपाली कांग्रेस में जारी आंतरिक गतिरोध को सुलझाने और पार्टी को विभाजन से रोकने का अंतिम प्रयास जारी है। इसके लिए पार्टी के दोनों गुटों के बीच निर्णायक वार्ता शुरू हुई है।


यह वार्ता कुछ देर पहले पार्टी अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा के निवास पर शुरू हुई। पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा पक्ष की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड्का, रमेश लेखक और बालकृष्ण खांड शामिल हैं। विशेष महाधिवेशन पक्ष से प्रदीप पौडेल, गुरुराज घिमिरे, मधु आचार्य और देवराज चालिसे भाग ले रहे हैं, जबकि शेखर कोइराला गुट का प्रतिनिधित्व जीवन परियार और डॉ. मिनेंद्र रिजाल कर रहे हैं।


इससे पहले आज सुबह ही डॉ. कोइराला ने महासचिव गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा से बातचीत की थी और प्रतिद्वंद्वी धड़ों के बीच संवाद का माहौल बनाने के लिए एक समिति गठन का प्रस्ताव रखा।


कांग्रेस के कुल 54 प्रतिशत महाधिवेशन प्रतिनिधियों ने विशेष महाधिवेशन की मांग की थी। हालांकि, अध्यक्ष देउबा के नेतृत्व वाले पक्ष ने इस पहल को दबाने की कोशिश की, लेकिन महासचिव गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा ने विशेष महाधिवेशन बुलाने का फैसला कर लिया। अधिकांश प्रतिनिधि पहले ही इस प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं, जिससे देउवा पक्ष पर दबाव बढ़ता जा रहा है।


रविवार को विशेष महाधिवेशन का उद्घाटन हुआ और सोमवार को यह बंद सत्र में प्रवेश कर गया, जहां पार्टी की केंद्रीय समिति को भंग करने का प्रस्ताव पेश किया गया। अब जब यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकांश प्रतिनिधि विशेष महाधिवेशन के पक्ष में हैं, तो देउवा गुट को बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा है।


देउवा पक्ष के वार्ता में शामिल होने के बाद विशेष महाधिवेशन की समय-सारिणी को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष देउवा ने आज केंद्रीय कार्यसमिति की आपात बैठक भी बुलाई है। यह बैठक पहले सुबह 11 बजे सानेपा स्थित पार्टी मुख्यालय में तय थी, लेकिन विशेष महाधिवेशन समर्थक केंद्रीय सदस्यों ने इसमें शामिल न होने का निर्णय किया जिसके बाद बैठक को एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।