इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला ट्रैप टीम ने जीता रजत, नीरू धांडा व्यक्तिगत फाइनल में नंदीग्राम उपचुनाव : भाजपा और सीपीआई ने एक दूसरे पर लगाए हमले के आरोप, एफआईआर दर्ज मासआर्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 15 ठिकानों पर छापे, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन भी जांच के दायरे में ईरान ने कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका से अप्रत्यक्ष बातचीत की एशियाई खेल 2026: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, 10 करोड़ का इनाम फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल

गोयल ने कहा-गुणवत्ता, स्थिरता और एआई भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाएंगे

13 Mar 2026



नई दिल्ली, 13 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि गुणवत्ता, स्थिरता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि-खाद्य क्षेत्र में विशेष रूप से निर्यात के मामले में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। इसमें बेहतर कोल्ड-चेन बुनियादी ढांचे और नवीन पैकेजिंग समाधानों का अहम योगदान है, जिनकी मदद से भारतीय उत्पाद वैश्विक प्रीमियम बाजारों तक अपनी पहुंच बना पा रहे हैं।


पीयूष गोयल नई दिल्ली में भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के 6ठे अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में पैकेजिंग के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलती खाद्य प्रणालियां, उपभोग के बदलते तौर-तरीके और जलवायु संबंधी चिंताएं सुरक्षित और सतत भोजन की मांग को बढ़ा रही हैं; ऐसे में पैकेजिंग खाद्य सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और उपभोक्ता विश्वास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व बन गई है।


वैश्विक मानकों के महत्व पर जोर देते हुए गोयल ने कहा कि भारत कई 'मुक्त व्यापार समझौतों' (एफटीए) के माध्यम से अपने व्यापार का विस्तार कर रहा है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पैकेजिंग निर्यात को मजबूत करने और उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य होगी। गोयल ने कहा कि 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग' जैसी संस्थाएं तकनीकी मार्गदर्शन, नवाचार, परीक्षण सेवाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योगों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


केंद्रीय मंत्री ने पैकेजिंग क्षेत्र में स्थिरता और डिजिटल नवाचार की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस उद्योग को 'चक्रीय अर्थव्यवस्था' के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए, जैसे कि पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों का उपयोग करना और अपशिष्ट को कम करना। इस सेक्टर को भारत के लंबे समय के विजन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल करना, मज़बूत सप्लाई चेन और इनोवेशन पर आधारित उद्योगों पर निर्भर करेगा।

गोयल ने 'भारत पैकेजिंग प्रदर्शनी 2027' की घोषणा भी की। इस प्रदर्शनी का आयोजन 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग' की ओर से 'इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड' के सहयोग से किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में करीब 50 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 1,500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।