इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया

29 Sep 2026

देहरादून, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)।देहरादून वॉरियर्स ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हरा दिया।


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में यूएसएन इंडियंस की टीम सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी।


यूएसएन इंडियंस के कप्तान नवीन राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन देहरादून वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए इस फैसले को गलत साबित कर दिया। कप्तान कुणाल चंदेला और संस्कार रावत ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की।


संस्कार रावत ने महज 33 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, कप्तान कुणाल चंदेला ने 50 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। पारी के अंतिम चरण में नीरज सिंह राठौर ने नाबाद 45 रन और पूर्वांश ध्रुव ने चार गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 204 रन तक पहुंचाया। यूएसएन इंडियंस के लिए राहुल डी. नाह और रोहित सिंह डंगवाल ने दो-दो विकेट लिए।


205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसएन इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। देहरादून वॉरियर्स के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने शानदार शुरुआती स्पेल करते हुए विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। महज 11 रन के स्कोर तक यूएसएन इंडियंस के चार प्रमुख बल्लेबाज—सचिन भाटी शून्य, पीयूष जोशी तीन, हर्ष राणा सात और विशाल डंगवाल शून्य—पवेलियन लौट चुके थे।


इसके बाद आदित्य सेठी और अभिषेक दफौती ने पारी संभालने की कोशिश की। आदित्य ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए, जबकि अभिषेक 34 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। निचले क्रम में राहुल डी. नाह ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन ये प्रयास टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके।


देहरादून वॉरियर्स की ओर से देवेंद्र सिंह बोरा सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 10 रन देकर तीन विकेट लिए। आदित्य रावत ने भी दो विकेट हासिल किए। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन पर रोककर 52 रन से मुकाबला अपने नाम किया।