इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का

29 Sep 2026

आइची-नागोया, 29 सितंबर (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने एशियन खेल 2026 में महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। निशियो जिम्नेजियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में परवीन ने चीन की ली शू को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।


परवीन ने मुकाबले के तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में मुक्केबाजी की और ली शू को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया। निर्णायकों ने सर्वसम्मति से मुकाबला भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में दिया।


इस जीत के साथ परवीन ने अपना रजत पदक पक्का कर लिया है और अब वह शुक्रवार को स्वर्ण पदक के लिए चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से भिड़ेंगी।


परवीन ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबहोर खामिदोवा को 5-0 से हराया था। खामिदोवा 2025 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं। इससे पहले परवीन को शुरुआती दौर में वॉकओवर मिला था।


पिछले एशियन खेल में परवीन ने कांस्य पदक जीता था। हालांकि, बाद में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच व्हेयरअबाउट्स नियमों के उल्लंघन के कारण उनका वह पदक छिन गया था। निलंबन पूरा करने के बाद उन्होंने 2025 के अंत में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की थी। इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों में उन्हें शुरुआती मुकाबले में साचा हिकी के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।


भारतीय मुक्केबाजी टीम ने पिछले हांगझोऊ एशियन खेल में चार पदक जीते थे, जिसमें एक रजत और तीन कांस्य शामिल थे। इस बार भारत के कई मुक्केबाज पदक दौर में पहुंच चुके हैं।


पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल और पुरुषों के 90 किग्रा से ऊपर वर्ग में नरेंद्र बेरवाल भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। भारतीय मुक्केबाजी टीम के अन्य खिलाड़ी भी अलग-अलग वर्गों में पदक की दौड़ में बने हुए हैं।