इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत

राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले

29 Sep 2026

जयपुर, 29 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जयपुर, बीकानेर और चूरू सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में तेज धूलभरी आंधी चली। धूल के गुबार और घने बादलों के कारण कई स्थानों पर दिन में ही अंधेरा छा गया।


मौसम में आए इस बदलाव का असर रात के तापमान पर भी पड़ा और शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।


सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। सीकर के लोसल में सबसे अधिक 47 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और टोंक सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। जयपुर में बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष भी नजर आया।


सुबह पाकिस्तान की ओर से आए तेज अंधड़ का असर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में दिखाई दिया।


श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू में पहले धूलभरी आंधी चली और बाद में बारिश शुरू हो गई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई।


प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस फलोदी में मापा गया। जैसलमेर में 36.3, बाड़मेर में 35.6, पिलानी में 35.7, जोधपुर में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 35.2 और श्रीगंगानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान सामान्य से नीचे रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना है। धूप निकलने के साथ अगले दो से तीन दिनों में तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी जिलों में प्रतिचक्रवात बनने के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर दोबारा बढ़ने की संभावना है।