इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

13 Jan 2026



प्रयागराज, 13 जनवरी (हि.स)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रोन्नत प्राप्त बादल चटर्जी और शंकर सिंह को वही प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश दिया है, जो उनके बैच के उन अधिकारियों को दिया गया जो आईएएस कैडर में प्रोन्नति नहीं पा सके थे।


कोर्ट ने कहा कि इसी प्रकार के मामले में जब पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नत राजेश कुमार श्रीवास्तव को बढ़े वेतनमान का लाभ दिया गया है तो याचियों से इस आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता कि उनका कैडर अलग है। कोर्ट ने कहा कि दोनों कैडर की सेवा शर्तें समान हैं।


बादल चटर्जी व शंकर सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने राज्य सरकार के अधिकारियों की इस बात के लिए आलोचना भी की कि सभी बातें याचियों के पक्ष में होने के बावजूद उन्हें उन्हीं के विभाग के कनिष्ठ अधिकारियों से कमतर आंकना स्पष्ट रूप से लाल फ़ीताशाही को दर्शाता है।


मामले के तथ्यों के अनुसार याची 1979 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। 2011 में वे आईएएस कैडर में प्रोन्नत हुए। इस दौरान याची राज्य सिविल सेवा की लाइन में ही रहे जबकि उनके बैच के वे अधिकारी जो आईएएस कैडर में प्रोन्नत नहीं हो सके, उन्हें 67,000 से 79,000 का बढ़ा वेतनमान दे दिया गया।


याचियों ने भी इसी वेतनमान की मांग को लेकर प्रत्यावेदन दिया लेकिन उसे नामंजूर कर दिया गया। इसके खिलाफ उन्होंने कैट में याचिका दाखिल की, जिसे अधिकरण ने खारिज़ कर दिया। इस पर हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई।


याचियों का कहना था कि इसी प्रकार के मामले में कैट की लखनऊ पीठ ने पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नत राजेश कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में निर्णय दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए याचियों को बढ़ा वेतनमान सभी एरियर छह प्रतिशत ब्याज के साथ दो माह में भुगतान करने का निर्देश दिया।