इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

उत्तम नगर में तनाव के बीच ईद शांतिपूर्ण, थाने के बाहर हंगामा; 40 से ज्यादा लोग हिरासत में

21 Mar 2026



नई दिल्ली, 21 मार्च। उत्तम नगर इलाके में शनिवार को एक ओर जहां ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया, वहीं दूसरी ओर थाने के बाहर हंगामे की स्थिति देखने को मिली। बीच-बीच में “जय श्री राम” के नारे लगाए जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।


जानकारी के अनुसार, ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते पूरे इलाके में त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।


किसी भी संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी। करीब 1500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि 400 से अधिक पैरामिलिट्री बल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा 100 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए गए थे। ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई और ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।


पुलिस ने भड़काऊ सामग्री और बयानबाजी पर सख्ती दिखाते हुए 68 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कराया है। साथ ही एहतियात के तौर पर मीडिया के इलाके के अंदर प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।


नजफगढ़ से उत्तम नगर आने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की तलाशी ली जा रही है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह नमाज के दौरान स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में रही। स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि, कुछ संगठनों द्वारा नारेबाजी की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया।


फिलहाल थाने के बाहर जारी हंगामे को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार इलाके का दौरा कर रहे हैं और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।