इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली

दिल्ली के नांगली इलाके से ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार

01 Apr 2026



नई दिल्ली, 01 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाड (एजीएस) ने ‘मुखिया गैंग’ के कुख्यात सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया (38) को द्वारका के नांगली इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपित तीन मामलों में भगाेड़ा था और लगातार अदालत में पेशी से बचता आ रहा था।


पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदाैरा ने बुधवार को बताया कि राहुल मुखिया बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और दिल्ली व हरियाणा में दर्ज चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। गिरफ्तारी से पहले वह जमानत पर बाहर था, लेकिन बार-बार अदालत में पेश से बच रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 मार्च को जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि ‘मुखिया गैंग’ बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गैंग के सदस्य पहले प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए संपन्न परिवारों में घरेलू नौकर या नौकरानी बनकर घुसपैठ करते थे। भरोसा जीतने के बाद घर के सदस्यों की दिनचर्या और कीमती सामान की जानकारी जुटाई जाती थी। इसके बाद सही मौका देखकर अन्य साथियों को बुलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।


पुलिस उपायुक्त के अनुसार राजौरी गार्डन निवासी एक डॉक्टर के घर वर्ष 2016 में हुई 25-30 लाख रुपये की चोरी और गुरुग्राम में 2014 में करीब एक करोड़ रुपये की चोरी की वारदात में भी राहुल की संलिप्तता सामने आई थी। एक मामले में तो पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह 2006 से 2011 के बीच केयरटेकर का काम करता था, इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रचनी शुरू की। बाद में उसने अलग-अलग राज्यों में घरेलू नौकरों का नेटवर्क खड़ा कर बड़े स्तर पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों के खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Latest News