इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य

ग्लैमर और स्टाइल से कान्स में छाईं उर्वशी रौतेला

13 May 2026



उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। खास बात यह रही कि उर्वशी ने लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित समारोह के रेड कार्पेट पर कदम रखा। अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से उन्होंने दुनियाभर के फोटोग्राफरों और फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।


79वें कान्स समारोह में उर्वशी ने वियतनामी फैशन लेबल जोलीपोली की सिल्वर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। अभिनेत्री का यह लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा था। बॉडी फिटेड गाउन पर की गई बारीक कारीगरी और चमकदार डिजाइन ने उनके पूरे लुक को बेहद खास बना दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी और एक आकर्षक पर्स कैरी किया, जिसने उनके स्टाइल को और भी निखारा।


उर्वशी का हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया, जिसमें क्राउन स्टाइल का खास टच दिया गया था। रेड कार्पेट पर उनके आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। फैंस उनके इस अंतरराष्ट्रीय लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे कान्स 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में से एक बताया जा रहा है।