इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक एशियन खेल 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप में रचा इतिहास, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट सुलतानपुर कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी उत्तर प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को किया सेवा से बर्खास्त एशियन खेल 2026: परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का ऑस्ट्रेलिया को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए एलिस और जोएल उत्तराखंड: उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए असमः गोलाघाट में सड़क हादसे में दो की मौत महिला बैंक मैनेजर ने एटीएम लूटने आए दो बदमाशों को बूथ में किया बंद राजस्थानः पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओले उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन इंडियंस को 52 रन से हराया एनएच-31 पर मंदिर से टकराया एलपीजी टैंकर, गैस रिसाव न होने से टला बड़ा हादसा ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा

27 Sep 2026

  • बिसर में कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन, बेसहारा गोवंश के लिए टीन शेड का शिलान्यास

तावडू/नूंह, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को नूंह जिले के गांव बिसर स्थित कामधेनु गौशाला में कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन किया और बेसहारा गोवंश के लिए टीन शेड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने गोवंश के लिए टीन शेड निर्माण हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

गोशाला में आकर मिलता है सुकून : राव इंद्रजीत

समारोह को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गोशाला में आकर उन्हें सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि उनके द्वारा लगाया गया पौधा अब वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी की स्वामी दयानंद सरस्वती गोशाला का संचालन भी वह स्वयं कर रहे हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 1874 में हुई थी।

उन्होंने गोवंश की सेवा को सामाजिक दायित्व बताते हुए गौशाला के विकास और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

समारोह में महामंडलेश्वर गुरु गोस्वामी सुशील गिरी जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए सेवा, सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने धार्मिक ग्रंथों में निहित मानवीय शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. एस.पी. गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान की गतिविधियों के निरंतर विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं।

नियमित आर्थिक सहयोग की अपील

कामधेनु गौशाला के अध्यक्ष एवं उद्योगपति मदन लाल जिंदल ने गौशाला की आर्थिक जरूरतों की जानकारी देते हुए कहा कि गोवंश के चारे, उपचार, आवास और दैनिक देखभाल के लिए नियमित आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार मासिक अथवा वार्षिक आर्थिक सहयोग का संकल्प लेने की अपील की, ताकि गौशाला के संचालन और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।

समारोह के दौरान सामाजिक जागरूकता अभियान ‘स्मार्टर’ के माध्यम से 3,000 से अधिक विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, ऑनलाइन सुरक्षा और वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करने वाली युवा प्रतिभा नायशा गुप्ता तथा सामाजिक पहलों के लिए आहाना गुप्ता को सम्मानित किया गया।

कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती शशि गुप्ता ने मुख्य अतिथि, संत समाज, उद्योगपतियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी अतिथियों को संस्थान में पुनः पधारने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में डॉ. टी.सी. राव, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नूंह सुशील गर्ग, डॉ. के.पी. सिंह (आईआरएस), योगेश गुप्ता, धारूहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष अजय जांगिड़, डॉ. शिवानी, रमेश गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, जगदीश गुप्ता, विवेक गुप्ता, अनुभव मोदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, चिकित्सक, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, समिति के सदस्य तथा बिसर और आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे।

Latest News