इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य

अमेठीः विधायक महाराजी प्रजापति के निवास पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

27 May 2026



अमेठी, 27 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मंगलवार की देर शाम लगभग तीन दर्जन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हमला बोल दिया था। इसके बाद विधायक पुत्र की तहरीर पर 11 नामजद सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। इसी घटना में शामिल मामजद 11 में से पांच अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।


इस घटना के बाद विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति की तहरीर पर अमेठी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा अपराध संख्या 11525 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट में कल 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है ।


अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बलराम यादव निवासी खाझा थाना पीपरपुर, शेर बहादुर यादव निवासी घटकौर थाना पीपरपुर, मनुपाल निवासी ढेमा थाना रामगंज, धर्मराज यादव निवासी कनकापुर मजरे भीमी थाना अमेठी तथा विपिन यादव निवासी कनकापुर मजरे भीमी थाना अमेठी शामिल हैं। इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। शेष अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।