इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक दायित्वः रविंद्र इंद्राज

28 May 2026


नई दिल्ली, 28 मई (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि वृक्षा पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने यह विचार आज नरेला विधानसभा से पूर्व विधायक और पिता स्वर्गीय इंद्राज सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।


मंत्री ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय इंद्रा सिंह सदैव समाज सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अपने व्यवसाय से पूरी तरह संतुष्ट थे, लेकिन उनके पिता द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता से प्रभावित ग्रामीणों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा उन्हें समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहे।


मंत्री ने कहा कि सरकारी जिम्मेदारियों के साथ समाज के कल्याण की जिम्मेदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे इसे पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा जो क्षेत्र अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित रहे हैं, उनके लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। बवाना विधानसभा को एक विकसित एवं आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Latest News