इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 45 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

05 Jun 2026



-तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, भोपाल में 80 पेड़ गिरे, देवास में रपटे से बही कार


भोपाल, 05 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां पूरे प्रदेश में जोर पकड़ चुकी हैं। गुरुवार शाम राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। भोपाल में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण लगभग 80 पेड़ और उनकी टहनियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहा और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।


वहीं, देवास जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। मसुरिया-भंडारिया मार्ग पर एक कार रपटे से बह गई। कार में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। झाबुआ में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, जबकि सीहोर, रायसेन और अन्य जिलों में भी मौसम ने करवट ली। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।


45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के करीब 45 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह जिलों के लिए तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, पांढुर्णा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी मौसम के तेवर बदले रहेंगे।


सिर्फ सात शहरों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान


प्री-मानसून गतिविधियों के असर से गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। केवल सात शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान नौगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 41.4 डिग्री, खरगोन में 41 डिग्री, दतिया में 40.8 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 40.4 डिग्री और खंडवा में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में 37.4 डिग्री, इंदौर में 38.4 डिग्री तथा उज्जैन और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।


20 से 22 जून के बीच प्रदेश में पहुंच सकता है मानसून


मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से 5 से 7 दिन की देरी से पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच दस्तक देने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक केरल में मानसून पहुंचने के लगभग 15 दिन बाद यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है। इस वर्ष केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है। ऐसे में अगले दो सप्ताह के भीतर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं।


अगले चार दिन राहत भरा रहेगा मौसम


मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। फिलहाल प्री-मानसून की सक्रियता ने पूरे प्रदेश का मौसम सुहाना बना दिया है।

Latest News