इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करोड़ों की ठगी, कानपुर में छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

15 Jun 2026



कानपुर, 15 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कानपुर कमिश्नरेट की शिवराजपुर पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने सोमवार को एक ऐसे साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को पुलिस, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाता था। गिरोह के सदस्य वीडियो कॉल और मैसेजिंग एप के जरिए लोगों को झांसे में लेते थे और गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का भय पैदा कर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों में अशरफ खान, सूरज कुमार, राजन कटियार, राजदीप, भीमरतन कुमार और कमल शामिल हैं। सभी को शिवराजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक टैबलेट, दस बैंक पासबुक, दो चेकबुक और बारह डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।


जांच में सामने आया कि गिरोह साइबर ठगी से मिलने वाली रकम को सीधे अपने पास नहीं रखता था। पहले धनराशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी, फिर उसे निकालकर क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी में बदल दिया जाता था। इसके बाद टेलीग्राम पर पी-टू-पी ट्रेडिंग के माध्यम से रकम को दोबारा भारतीय मुद्रा में परिवर्तित किया जाता था, जिससे धन के स्रोत को छिपाया जा सके।


डीसीपी पश्चिम एस.एम कासिम आबिदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लंबे समय से संगठित तरीके से साइबर अपराध में शामिल थे। जांच के दौरान ऐसे सैकड़ों बैंक खातों की जानकारी मिली है जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन में किया गया। गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह पिछले तीन वर्षों से सक्रिय था। नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और प्रतिबिंब पोर्टल पर इनके इस्तेमाल किए गए खातों से जुड़ी लगभग ढाई हजार शिकायतें दर्ज मिली हैं। शुरुआती जांच में करीब पंद्रह करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का पता चला है। पुलिस का मानना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, ठगी की वास्तविक रकम और अधिक सामने आ सकती है।


आरोपित ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे लोगों को बैंक खाते खुलवाने के लिए तैयार करते थे। इसके बदले उन्हें मामूली कमीशन दिया जाता था। बाद में इन्हीं खातों का उपयोग साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। खाता फ्रीज होने या पुलिस की नजर पड़ने पर आरोपी पासबुक और एटीएम कार्ड नष्ट कर देते थे ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।


पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी शिकायतें दर्ज हैं। गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी पश्चिम ने पच्चीस हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Latest News